हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

शोपियां के द्रगड़ सुगन इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों के करीब पहुंचे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि शोपियां के जैनापोरा बेल्‍ट के द्रगड़ सुगन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के करीब पहुंचने के बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

फिलहाल इलाके में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। कुछ और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।

इससे पहले गुरुवार को बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सूचना के आधार पर सोपोर के डांगरपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने तलाशी दल पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी हमला किया, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?