हालात

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, पुंछ में सीमा पर गोलीबारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में आज सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। दूसरी ओर पुंछ में पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के लस्सीपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में 3 सेना के जवान और एक कांस्टेबल घायल हो गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने मौके से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर और एक पिस्टल बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Published: undefined

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लासीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तालाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। खबरों के मुताबिक, रविवार देर रात सुरक्षाबलों को पुलवामा में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया था।

Published: undefined

दूसरी ओर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद कहा, “सुबह 7.45 बजे, पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। हमारे सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया।”

Published: undefined

देवेंद्र आनंद ने आगे बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी है। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला किया था। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।

(आईएएनएस के इनपुट साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान

  • ,
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 80 गेंद पर 175 रन बनाए, लगाए 15 छक्के, 15 चौके