हालात

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने पुलिस-बीएसएफ के एक संयुक्त दल पर ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया और सुरक्षा बल के चार अन्य जवान घायल हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने पुलिस-बीएसएफ के एक संयुक्त दल पर ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया और सुरक्षा बल के चार अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंका गया, जिससे सुरक्षा बल के पांच जवान घायल हो गए और बाद में एसपीओ ने दम तोड़ दिया।


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फोर्स मौके पर पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके