हालात

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल का आतंकी ढेर

पुलिस ने शनिवार की सुबह बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में एक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने हिजबुल-मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में एक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "प्रतिबंधित आंतवकादी संगठन एचएम का एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।"

कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। ज्यादातर ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं।

कश्मीर में मंगलवार को दो मुठभेड़ हुए। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला मारा गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jun 2022, 8:38 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए