हालात

कोरोना लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़ी मुठभेड़, मारे गए चार आतंकी, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी चार आतंकवादी उसी जिले के दमहाल हांजीपुरा इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोरोना लॉकडाउन के बावजूद जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं। कुलगाम जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही तीन जवान भी घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह चारों आंतकवादियों का हाथ इस हफ्ते की शुरुआत मे तीन नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

कुलगाम के हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी चार आतंकवादी उसी जिले के दमहाल हांजीपुरा इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस अभियान में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं।" पुलिस ने आगे कहा कि घायल जवानों को अस्पतालमें भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और राष्ट्रीय राइफल्स सहित सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बागान वाले इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान छिपे आतंकवादियों के करीब पहुंचे उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी इस हफ्ते की शुरुआत में कुलगाम जिले में तीन नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए