हालात

जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बेसिक मिनिमम फैसिलिटीज सुनिश्चित की गई है और डिप्टी कमिश्नर सभी संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी करा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान

जम्मू-कश्मीर में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। जम्मू के सांबा में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता कतारों में खड़े हैं, जबकि कश्मीर में छिटपुट लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

जम्मू के सांबा जिले में और घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में मतदान की प्रक्रिया सुबह 6 बजे शुरू हुई और यह शाम को चार बजे खत्म होगी। शहरी निकाय चुनावों के लिए कुल 365 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।

राज्य के मुख्य निवाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने कहा कि पहले दो चरण में कुल मतदान प्रतिशत 47.2 फीसदी रहा था। पहले चरण का चुनाव 8 अक्टूबर, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को हुआ था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बेसिक मिनिमम फैसिलिटीज (बीएमएफ) सुनिश्चित की गई है। काबरा ने कहा, "डिप्टी कमिश्नर सभी संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी करा रहे हैं।"

राज्य में 13 साल के बाद चार चरणों में निकाय चुनाव हो रहे हैं। चौथे और अंतिम चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया

  • ,
  • ‘छात्रों की गूंज’ का प्रयागराज में नया पड़ाव, राहुल गांधी से संवाद के लिए दो लाख युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन