
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है, बांदीपुर मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी मारे गए है। ऑपरेशन जारी है।
Published: undefined
इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में एक मिली एक विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने पहले इलाके को घेरा और इसके बाद एक तलाशी अभियान की शुरूआत की है। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी वाले जगह पर सुरक्षा बलों के पहुंचते ही आतंकवादी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined