हालात

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अहरबल इलाके में हो रही है। फिलहाल एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अहरबल इलाके में हो रही है।

बता दें, सुरक्षाबल इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं। अभी आशंका है कि इस इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें इस जॉइंट ऑपरेशन को चला रही हैं।

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को इस इलाके में रविवार को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम आतंकियों की तलाश में इस इलाके में पहुंची। यहां आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आपको बता दें कि रविवार को कुलगाम के मुनंद इलाके में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • बिहार में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से पर, जलस्तर में कमी से कटाव का खतरा

  • ,
  • उत्तराखंड में बीजेपी को झटका, गढ़वाल विश्वविद्यालय चुनावों एनएसयूआई की शानदार जीत, विद्यार्थी परिषद का किला ढहा

  • ,
  • फ्रीबी कल्चर पर शिवसेना (यूबीटी) ने की ट्रंप और मोदी की राजनीति की तुलना, बोले- यह लोकतंत्र के लिए खतरा

  • ,
  • 'यूपी में अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण', गोंडा हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी का योगी सरकार पर हमला