हालात

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल

सेना के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। घायल सैनिकों को अस्पताल भेजा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना महामारी में भी सीम पर पाकिस्तान की नापाकर हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफयर का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

Published: undefined

पाकिस्तानी आर्मी द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली। सेना के सूत्र ने कहा, "आज सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। घायल सैनिकों को अस्पताल भेजा गया है।"

Published: undefined

बीते हफ्ते भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी और एक नागरिक घायल हो गया था।, वहीं शनिवार को बारामूला जिले में एलओसी के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की जानकारी मिली थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर