हालात

जम्मू-कश्मीर में बड़ा रेल हादसा! पुलवामा में पटरी से उतरी ट्रेन, मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक को खाली कराने का काम शुरू हो चुका है। वहीं ट्रेन के डिरेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर से रेल हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलवामा में अवंतीपोरा के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। फिलहाल जानकारी मिलने तक सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये हादसा बारामूला-बनिहाल खंड पर हुआ है। हादसे की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक को खाली कराने का काम शुरू हो चुका है। वहीं ट्रेन के डिरेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए