हालात

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उपद्रवियों की भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का उपयोग किया, जिसमें लगभग 50 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।”

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के स्थल के पास सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ताजीपोरा (मोहम्मदपोरा) गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी शुरू होते ही दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उपद्रवियों की भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का उपयोग किया, जिसमें लगभग 50 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।" रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बल जब प्रदर्शनकारियों से उलझे थे, उसी दौरान आतंकवादी भागने में कामयाब हो गए।

कुलगाम में एक अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि घायलों में छह प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से चार लोगों को श्रीनगर रेफर किया गया है। मुठभेड़ में एक गौशाला और पास में एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है।

आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के घेराबंदी बढ़ाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए