हालात

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

शनिवार देर रात तक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। एक जवान शहीद हो गया। रात भर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके रखी। सुबह तक दो और आतंकवादियों को मार गिराया गया। कुल तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। यह मुठभेड़ श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में शनिवार शाम को शुरू हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने शनिवार रात को पांथा चौक इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर फायरिंग की। संयुक्त बल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान शुरू किया। जैसे सुरक्षा आतंकियों के ठिकाने करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात तक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। जबकि पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। रात भर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके रखी। सुबह तक दो और आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस तरह इस एनकाउंटर में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

इससे पहले शनिवार को पुलवामा के जदुरा इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं, एक जवान शहीद हो गया था। जदुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सूचना के बाद मौके पर सुरक्षा बल पहुंचे थे। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी।

इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने शोपिया में चार आतंकियों को मार गिराया था और एक आतंकी को जिंदा गिरफ्तार किया गया था। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक विशेष सूचना के आधार पर शोपियां के किल्लूर क्षेत्र में आतंवादियों के ठिकाने की घेराबंदी की गई थी और ऑपरेशन चलाया था। ऑपरेशन खत्म हने के बाद कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया था “शोपियां पुलिस को बताया गया कि किल्लूरा इलाके में 4-5 आतंकवादी एक बाग में हैं। जब सुरक्षा बलों ने इलाके को बंद कर दिया और तलाशी शुरू की, तो उन्होंने उनपर गोलीबारी की। चार आतंकवादी मारे गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर

  • ,
  • सत्य निकेतन हादसा: हॉस्टल सुविधा और सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र, DU और दिल्ली सरकार से जवाब तलब