हालात

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में CRPF के गश्ती दल पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, तीन घायल

सीआरपीएफ का एक गश्ती दल पेट्रोलिंग पर निकला था। इसी दौरान रेबन इलाके में छिपे हुए आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में  एक जवान शहीद हो गया, तीन घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुताबिक, इस हमले में सीआरपीएफ एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, एक सिविलियन की मौत हो गई। सीआरपीएफ के दो जवानों की हालत गंभीर है, जबकि एक जवान को मामूली चोटें आई हैं। खबरों के मुताबिक, आतंकवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर पर हमला किया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सीआरपीएफ का एक गश्ती दल पेट्रोलिंग पर निकला था। इसी दौरान रेबन इलाके में छिपे हुए आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की गई। आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर पहुंच गई है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठेड़ हो रही है। त्राल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि त्राल में आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के करीब पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

त्राल में बीते 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है। वहीं, 48 घंटे में तीसरी है। इससे पहले मंगलवार दिन को बिजबेहरा इलाक में भी मुठभेड़ हुई थी। अनंतनाग के वघामा इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Jul 2020, 9:06 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए