हालात

कोरोना संकट में भी कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत जारी, अनंतनाग में नागरिक को उतारा मौत के घाट

घायल व्यक्ति को अनंतनाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुहम्मद सलीम डार के रूप में की गई है। इलाके की नाकेबंदी कर अतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश कोरोना वायरस से जंग लड़ा है। पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। कोरोना संकट के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस वारदात की जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग जिले के फतेपोरा लारकीपोरा गांव में आतंकवादियों ने आम नागरिक को करीब से गोली मारी।

एक सूत्र ने कहा, "घायल व्यक्ति को अनंतनाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुहम्मद सलीम डार के रूप में की गई है।" उन्होंने कहा कि इलाके की नाकेबंदी कर अतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आतंकवादियों ने एक दिन पहले कुलगाम जिले के नंदीमर्ग गांव में दो नागरिकों की हत्या कर दी थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, सटीक आंकड़े सामने आने से रोकने की तैयारी', अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • TMC के 20 बागी सांसदों पर SC ने जारी किया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने याचिका दायर कर की है सदस्यता रद्द करने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर, अभिषेक बनर्जी को HC से बड़ी राहत

  • ,
  • मायावती ने खोले पत्ते, यूपी समेत 3 राज्यों में किसी से गठबंधन नहीं करेगी BSP, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की याचिका खारिज की, दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश