हालात

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, कई नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के सुंबल पुल क्षेत्र में आज आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में कई नागरिक घायल हो गए हैं। मौके पर सुरक्षा बल मौजूद हैं, जांच जारी है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हामले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। ग्रेनेड धमाके के बाद गाड़ियों के शीशे टूट गए। अचानक हुए इस हमले के बाद चारों तरफ भगदड़ मच गई। हमले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल इलाके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, आतंकी ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड सड़क के दूसरी तरफ गिरने के बाद फटा गया। ग्रेनेड की चपेट में आने से वहां मौजूद लोग घायल हो गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Oct 2021, 11:00 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई