हालात

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के बीच पुलवामा में आतंंकियों ने स्थानीय नागरिक को मारी गोली

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सोमवार देर शाम आतंकवादी मुहम्मद रफीक रादेर के घर में घुस गए और उसे गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नागरिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

अमरनाथ यात्रा जारी है। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए कश्मीर में सुरक्षा कड़ी है, ताकि आतंकवादी नापाक हरकतों को अंजाम न दे सकें। अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर कस्बे में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह इस वारादात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सोमवार देर शाम आतंकवादी मुहम्मद रफीक रादेर के घर में घुस गए और उसे गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।”

सोमवार को आतंकी बुरहानी वानी की बर्सी थी। बुरहानी वानी की बर्सी को देखते हुए घाटी में सोमवार को सुरक्षा कड़ी की गई थी। यहां तक कि अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को भी सोमवार को घाटी में ही रोक दिया गया था। ताकि आतंकी किसी वारदाता को अंजाम न दें दें। बावजूद इसके घाटी में आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को गोली मार दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा