
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक हिंदू महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली हिंदू शिक्षिका रजनी को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में गोली मार दी।
कुलगाम जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि महिला को अस्पताल में मृत लाया गया था। हत्यारों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
Published: undefined
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में एक महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में उसे काफी गोलियां लगी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला शिक्षिका की मृत्यु हो गई। इस अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined