हालात

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में डंपर के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

उधमपुर के एसएसपी के मुताबिक, हादसे में 3 लोगों की जान चली गई हैे और एक व्यक्ति घायल है। डंपर के सड़क से फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ।

फोटो; सोशल मीडिया
फोटो; सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले भीषण सड़क हादसा हुआ है। डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद की। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

Published: undefined

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एक घायल व्यक्ति वाहन के नीचे फंसा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने यह जानकारी दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined