हालात

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बलों को आतंकियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकानों के पास पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सगुन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ मंगलवार शाम से शुरू हुई थी।

सुरक्षा बलों को आतंकियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकानों के पास पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसेक बाद पुलिस ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और सख्त की छिपे हुए आतंकवादियों ने अधिक संख्या में सामने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। आज सुबह पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!