
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकी हाल में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल थे।
Published: undefined
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट कर कहा, "दो पाकिस्तानी आतंकवादी जो सीआरपीएफ कर्मियों पर हालिया आतंकी हमले में शामिल थे, वे श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।"
Published: undefined
पुलिस महानिरीक्षक ने आगे कहा, "श्रीनगर में आज की मुठभेड़ इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि कैसे आतंकी अपराध की जांच की जाए। इसमें हमारा 4 तारीख को एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया था, जिसने आतंकवाद विरोधी मुठभेड़ का नेतृत्व किया। ये श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी है।"
Published: undefined
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined