हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक जिंदा पकड़ा गया

शोपियां में ऑपरेशन खत्म हने के बाद कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां के किलूरा क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ। एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए और एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी साथ ही एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है। यह पुलिस ने दी। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी ने आत्मसमर्पण किया है, मौके पर भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक विशेष सूचना के आधार पर किल्लूर क्षेत्र में आतंवादियों के ठिकाने की घेराबंदी कर दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शूरू कर दी। फलस्वरूप दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गया। सेना ने कहा, "चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया है, मौके पर से दो एके 47 और तीन पिस्तौल बरामद किया गया है। संयुक्त अभियान जारी है।"

ऑपरेशन खत्म हने के बाद कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां के किलूरा क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ। एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए और एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, “शोपियां पुलिस को बताया गया कि किल्लूरा इलाके में 4-5 आतंकवादी एक बाग में हैं। जब सुरक्षा बलों ने इलाके को बंद कर दिया और तलाशी शुरू की, तो उन्होंने उनपर गोलीबारी की। चार आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि एक को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में शेष आतंकवादियों को खत्म करने के लिए नवंबर से अपने अभियानों को बढ़ाएंगे।

आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए चार आतंकवादियों में से शकूर अहमद पर्रे का मारा जाना काफी अहम है। उन्होंने बताया कि पर्रे एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) रह चुका था। वह 4 एके-47 के साथ भाग गया था औ आतंकी बन गया था। इसके बाद उसने एक समूह बनाया, अल-बद्र और 10 युवाओं को भर्ती किया, जिनमें से 5 मारे गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Aug 2020, 9:06 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!