हालात

जम्मू-कश्मीर: भारी बर्फबारी के बाद जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन, 6 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग लापता, बचाव कार्य जारी

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरूवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन होने के बाद करीब 10 लोगों के फंस जाने की आशंका है। हादसे के बाद से सर्च ऑपरेशन जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच हिमस्खलन के चलते फंसे 10 पुलिकर्मियों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि तेज हवा और बर्फ के ढेर की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलें आ रही हैं। हादसा कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग में पुलिस पोस्ट के पास गुरुवार की है।

Published: undefined

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद 10 लोग लापता हैं। भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण राजमार्ग शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद है। खबरों के मुतकाबिक, गुरुवार शाम जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन हुआ। जहां पुलिस चौकी में मौजूद 6 पुलिसकर्मी, 2 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी और 2 कैदी लापता हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, “हिमस्खलन के तुरंत बाद खोज और बचाव अभियान शुरू हुआ लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें बाधा आ रही है।”

हादसे के बाद एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि वहां तैनात 10 पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं जबकि 10 अन्य के फंस जाने की आशंका है।

Published: undefined

बनिहाल सेक्टर में हिमस्खलन और रामसू-रामबन इलाके में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड और जवाहर सुरंग के बीच हिमस्खलन हुआ था जहां अभी तक सफाई नहीं हो पाई है।

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं । जिले के कुछ हिस्सों में 5 फीट तक बफबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों में बर्फीले तूफान का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined