हालात

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में गहरी खाई में गिरी बस, 11 यात्रियों की मौत, कई घायल 

जम्मू-कश्मीर की पूंछ जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना पुंछ जिले की है। खबरों के मुताबिक, बस लोरन से पुंछ आ रही थी। तभी रास्ते में प्लेरा के पास एक मोड़ पर ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक बस लगभग 100 मीटर की गहराई में गिरी है। ऐसे माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने आगे कहा कि हादसे में सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी