हालात

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी, दो जवान हुए घायल

सेना की आतंकियों से यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लर्रू इलाके में हुई। एक घर में तीन आतंकी छिपे हुए थे। कई घंटों की मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। सेना की आतंकियों से यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लर्रू इलाके में हुई। एक घर में तीन आतंकी छिपे हुए थे। कई घंटों की मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो चुकी है।

बता दें कि आतंकियों की घर में होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने लर्रू गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। घर में छिपे आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ करीब 5 घंटे तक चली। आतंकियों के मारे जाने के बाद बाद इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए