हालात

जम्मू-कश्मीर:राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया पर्दाफाश

अधिकारियों के मुताबिक, यह ठिकाना घने जंगल और घनी झाड़ियों के बीच बनाया गया था, इसलिए आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था। पास से जांच करने पर इसका खुलासा हुआ।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल के अंदर आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बताया कि वहां से राशन और खाना पकाने के बर्तन वगैरह बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना गुरुवार शाम को जिले के थानामंडी इलाके के बंगाई जंगल में तलाशी अभियान के दौरान मिला। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम यह तलाशी अभियान चला रही थी। इलाका बेहद घना है और चारों तरफ घनी झाड़ियां व ऊंचे पेड़ हैं। इसी की आड़ छिपकर आतंकियों ने अपना अस्थायी ठिकाना बना रखा था।

अधिकारियों के मुताबिक, यह ठिकाना घने जंगल और घनी झाड़ियों के बीच बनाया गया था, इसलिए आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था। पास से जांच करने पर इसका खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई चीजों में चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, एक चाकू, एक लाइटर, एक प्लास्टिक शीट, एक पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और एक प्लास्टिक की बोतल शामिल हैं। ठिकाना मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी की जा चुकी है। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भ चलाया जा रहा है। जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।

इससे पहले भी राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश किया है। हाल ही में सुरक्षाबलों को एक दूर-दराज इलाके में ठिकाना मिला था। वहां इस्तेमाल के लिए तैयार आईईडी, कपड़े और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ था।

वहीं, थानामंडी इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने अंडरग्राउंड ठिकाने से 10 अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), गोला-बारूद का एक क्षतिग्रस्त बक्सा और मेडिकल का सामान बरामद किया था। इसके अलावा, 23 मई को हुए तलाशी अभियान के दौरान गुफाओं और घनी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए ऑटोमैटिक हथियार, एके-47 राइफलें, पिस्तौल और कई किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के वकील ने पुलिस की धाराओं पर उठाए सवाल, सही धाराओं में जांच की मांग की

  • ,
  • 'आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही', रहाणे के संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

  • ,
  • ओडिशा पेपर लीक को लेकर जयराम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अदालतों को ‘फास्ट-ट्रैक’ करने से समस्या का समाधान नहीं होगा

  • ,
  • यूपी के गांवों में अगर बनवा रहे हैं मकान तो ध्यान दें! अब पास कराना होगा नक्शा, गाइडलाइन जारी