हालात

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एसएचओ समेत दो पुलिसकर्मी घायल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है, तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले सुबह में खबर आई थी कि सोपोर में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एसएचओ समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका दिया। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड धमाके में डांगीवाचा थाने के प्रभारी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है, तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले सुबह में खबर आई थी कि सोपोर में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। सुबह में ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। तभी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर रखा है। 14 फरवरी के बाद से अब तक घाटी में कई आतंकी मारे जा चुके हैं, हालांकि इस दौरान कुछ सुरक्षा बलों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान कई जवान घायल भी हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ था जब जम्मू से करीब 2500 जवानों का काफिला बस में सवार होकर श्रीनगर जा रहा था। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, सटीक आंकड़े सामने आने से रोकने की तैयारी', अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • TMC के 20 बागी सांसदों पर SC ने जारी किया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने याचिका दायर कर की है सदस्यता रद्द करने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर, अभिषेक बनर्जी को HC से बड़ी राहत

  • ,
  • मायावती ने खोले पत्ते, यूपी समेत 3 राज्यों में किसी से गठबंधन नहीं करेगी BSP, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की याचिका खारिज की, दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश