हालात

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला, दो जवान शहीद, एक घायल

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि गली से दो आतंकवादी आए और हमारे जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो सिपाही शहीद हो गए और एक जख्मी है। हमने आतंकवादियों की पहचान कर ली है, ये जैश-ए-मोहम्मद ग्रुप के हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है। श्रीनगर के नौगाम बायपास पर पुलिस पार्टी पर आतंकवादियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने कहा, "आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दो पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया।"

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “गली से दो आतंकवादी आए और हमारे जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो सिपाही शहीद हो गए और एक जख्मी है। हमने आतंकवादियों की पहचान कर ली है, ये जैश-ए-मोहम्मद ग्रुप के हैं।”

हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। यह घटना स्वतंत्रता दिवस से मात्र एक दिन पहले घटी है, वहीं कश्मीर घाटी में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई