
झारखंड में चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 62.46% फीसदी से मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।
झारखंड में चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग हुई। दोपहर 3 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। फिलहाल मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।
झरखंड विधानसभा की 10 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 56 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।
बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक मतदान खत्म हो गया है। वहीं, माधेपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। शाम 5 पांच बजे इन विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी।
झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 1 बजे तक 44 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।
झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 11 बजे तक 23 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।
झारखंड की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 9 बजे तक 11.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।
झारखंड में चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 15 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। चौथे चरण में 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 22 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। 15 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
आज मधुपुर, बगोदर, गांडे, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, देवघर, जमुआ और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहा हैं। 15 विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था।
इस चरण में कुल 6,101 मतदान बूथों में 4,296 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 405 बूथों को अति संवेदनशील, वहीं गैर-नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 546 बूथों को अतिसंवेदनशील और 2,665 बूथों को संवेदनशील चिह्नित किया है। प्रमुख उम्मीदवारों में श्रम मंत्री राज पालीवार, पर्यटन विकास मंत्री अमर कुमार बउरी, रागिनी सिंह, राज किशोर महतो और धुल्लो महतो हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Dec 2019, 7:56 AM IST