
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं नक्सल प्रभावित 5 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है, जबकि 11 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 62.77% मतदान हुआ है। वहीं मतदान के लिए केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
बोरियो- 62.56%
बरहेट- 63.78%
लिट्टीपाड़ा- 66.95%पाकुड़- 69.96%
महेशपुर- 70.44%
शिकारीपाड़ा- 61. 53%
नाला- 68.21%
जामताड़ा- 66.11%
दुमका- 55.26%
जमा- 62.20%
जरमुंडी- 63.56%
पोड़ैयाहाट- 55.68%
गोड्डा- 58.12%
महगामा- 56.77%
राजमहल- 59.32%
सारठ- 66.77%
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में शुक्रवार को 6 जिलों की 16 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 49.01% मतदान हुआ है। वहीं मतदान के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
दोपहर 1 बजे तक मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में शुक्रवार को 6 जिलों की 16 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मतदान के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
जामताड़ा से बीजेपी प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल, लिट्टीपाड़ से डैनियल किस्कू और गोड्डा से अमित मंडल ने मतदान किया। इसके अलावा जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी वोट डालने पहुंचे।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी जगहों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। वोट डालने पोलिंग बूथ पर दुमका से बीजेपी प्रत्याशी लुईस मरांडी पहुंचीं।
झारखंड की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक नाला 12.13%, जामताड़ 9 .80%, जमा 7.80 % जरमुंडी 10.20%, सारठ 11.59%, राजमहल 11.07 %, दुमका 9.7 %, बोरियो 10.62%, बरहेट 10.83%, लिट्टीपाड़ा 3.10%, पाकुड़ 14.30 %, महेशपुर 15.77 %, शिकारीपाड़ा 8.59%, पोड़ेयाहाट 14.52 %, गोड्डा 13.93 %, महगामा 15.79% मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।
झारखंड चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें।
झारखंड में पांचवे चरण का मतदान शुरू हो गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 237 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इस क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)का गढ़ माना जाता है। इस चरण में 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिन 16 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 6 झामुमो ने और 5 बीजेपी ने जीती थीं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन सभी सीटों के लिए कुल 5,389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5,120 मतदान केंद्र अवस्थित हैं। इस चल में 20,49,921 पुरुष, 19,55,336 महिला, 30 तृतीय लिंग के मतदाता है। 93,779 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 41,505 और 49,446 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक नक्सलवाद प्रभावित बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में मतदान होगा। जबकि अन्य 11 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
इस चरण के चुनाव में महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में राज पालीवार, लुई मरांडी और रणधीर सिंह शामिल हैं। कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन दुमका व बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Dec 2019, 7:01 AM IST