हालात

झारखंड: धनबाद के भौरा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, कोयला खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, कई घायल

मौके पर पहुंचे जोड़ापोखर थाना के इंस्पेक्टर विनोद उरांव ने बताया कि अवैध खनन में कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मुहाने की भराई कराई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के धनबाद के झरिया कोयलांचल में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लि.) की एक कोयला खदान के धंस जाने से चोरी-छिपे कोयला निकाल रहे करीब डेढ़ दर्जन लोग दब गए। इनमें से तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि जबकि 14-15 लोग घायल हो गए। यह हादसा भौरा नामक जगह पर स्थित खदान में आज अहले सुबह हुआ। इस खदान में देवप्रभा नामक आउटसोसिर्ंग कंपनी खनन करवाती है।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग अवैध खनन करके कोयला निकालते हैं। आज सुबह खदान की चाल (छत) अचानक धंस गई। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की बाद में मौत की खबर है। कोयले के मलबे के नीचे से आठ-दस लोग स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाले गए। इनमें से कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। इधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बीसीसीएल भौरा एरिया ऑफिस के सामने दोनों शवों को रखकर गेट जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से तस्कर कोयले का अवैध उत्खनन करा रहे थे।

Published: undefined

मौके पर पहुंचे जोड़ापोखर थाना के इंस्पेक्टर विनोद उरांव ने बताया कि अवैध खनन में कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मुहाने की भराई कराई जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined