हालात

झारखंड: मॉब लिंचिंग के आरोपी के समर्थन में बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा, कानूनी केस लड़ने में करेंगे मदद

झारखंड के गोड्डा में मवेशी चोरी के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों के समर्थन में बीजेपी सांसद आ गए हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी केस लड़ने में वे मदद करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

झारखंड के गोड्डा जिले में मवेशी चोरी के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे हत्या के आरोपियों के समर्थन में बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि गिरफ्तार किए आरोपियों को कानूनी केस लड़ने में जो भी खर्च आएगा, उस खर्च मैं उठाऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला मेरा निजी है।

उन्होंने आरोपियों की वकालत करते हुए कहा कि गिरफ्तार चारों आरोपी निर्दोष है और उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन दोनों युवकों को पूरे गांव के लोगों ने मारा था, लेकिन इन चारों को सिर्फ इसलिए फंसाया गया है, क्योंकि इनके मवेशी चोरी हुए थे।

बुधवार को गोड्डा जिले के देवडाड़ थाना इलाके में भैंस चोरी के आरोप में भीड़ ने दो मुस्लिम लोग की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। खबरों के मुताबिक, बनकट्टी गांव से 5 लोग 13 भैंस चोरी करके ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाये जाने पर आस-पास के गांवों के लोग भी इकट्ठा हुए और चोरों का पीछा करने लगे। इस दौरान बनकट्टी गांव के समीप ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिए और इतनी बेरहमी से पिटाई की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान पोड़ैयाहाट के तालझारी गांव निवासी मुर्तजा अंसारी और सिराबुद्दीन अंसारी के रूप में हुई थी।

झारखंड में हालिया दिनों में मॉब लिंचिंग की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। जिसमें कभी बच्चा चोरी, कभी मवेशी तस्करी और कभी मवेशी चोरी के नाम पर लोगों को पीट-पीट कर मार डाला गया। रामगढ़ जिले में 29 जून 2017 को प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में भीड़ ने अलीमुद्दीन नामक एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में रामगढ़ जिले की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।

बोकारो जिले में भी 4 अप्रैल 2017 को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा गांव में बच्चा चोरी के आरोप में शमसुद्दीन अंसारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jun 2018, 5:11 PM IST

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च