
झारखंड के हजारीबाग में पुलिस लाइन के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब शराब के नशे में धुत एएसआई ने 28 राउंड हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस लाइन में मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है बुलेटप्रूफ जैकट पहनकर जवानों ने एएसआई को किसी तरह पकड़ा।
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में सोमवार देर शाम एसआई बृजनंदन पीसीआर ड्यूटी से लौटे थे। ड्यूटी से लौटने के बाद वह बैरक में ही थे। इसके बाद रात करीब 8 बजे पुलिस लाइन की सड़क पर वह बाहर निकले और उन्होंने करीब 6 राउंड गोलियां हवा में फयर कर दीं। उस समय एसआई बृजनंदन शराब के नशे में धुत थे। 6 राउंड फायरिंग के बाद वह फिर कमरे में गए रिवॉल्वर में फिर से गोलियां भरीं और फिर बाहर आकर फायरिंग करने लगे। मैग्जीन में 35 गोलियां होती हैं, जिसमें उन्होंने 28 गोलियां फायर कर दीं।
Published: undefined
फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर पहुंचे और नशे में धुत एसआई बृजनंदन को पकड़ा। एएसआई को पकड़ने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हजारीबाग के एसपी मनोज रत्न चौथे ने बताया कि फायरिंग करने वाले एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined