हालात

झारखंड चुनाव: JMM विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चार जून को गांडेय सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कल्पना सोरेन से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए आज मैंने झामुमो प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।’’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चार जून को गांडेय सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया था। झामुमो विधायक सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री, भाजपा के अमर कुमार बाउरी, मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव के पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी और यह 25 अक्टूबर को समाप्त होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई और 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश

  • ,
  • एशियान गेम्स: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, विथ्या ने लगाई 'हैट्रिक'