हालात

झारखंड चुनाव: JMM ने दूसरी सूची जारी की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची से मैदान में उतारा

तेर-तर्रार राज्यसभा सदस्य महुआ माजी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। वह झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह जेएमएम की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं।

JMM ने दूसरी सूची जारी की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची से मैदान में उतारा
JMM ने दूसरी सूची जारी की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची से मैदान में उतारा फोटोः सोशल मीडिया

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को रांची सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले, दिन में जेएमएम ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

तेर-तर्रार राज्यसभा सदस्य महुआ माजी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। वह झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह जेएमएम की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी। वर्ष 2019 के चुनाव में वह बीजेपी के उम्मीदवार सीपी सिंह से करीब पांच हजार मतों से पराजित हुई थीं।

पार्टी ने मंगलवार देर रात 35 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। हेमंत सोरेन अपनी परंपरागत सीट बरहेट से चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह जिले की गांडेय सीट से उम्मीदवार होंगी। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन एक बार फिर दुमका सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। हाल में दुमका लोकसभा सीट से सांसद चुने गए नलिन सोरेन के पुत्र आलोक सोरेन को शिकारीपाड़ा से टिकट दिया गया है, जबकि मनोहरपुर सीट से चाईबासा की सांसद जोबा मांझी के पुत्र जगत मांझी को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों में एकमात्र लिट्टीपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटा है। उनकी जगह हेमलाल मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। राजमहल से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, नाला से रविंद्र नाथ महतो, मधुपुर से हफीजुल हसन अंसारी, सारठ से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, डुमरी से बेबी देवी, चंदनकियारी से उमाकांत रजक, टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर कुमार मोहंती को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, जुगसलाई से मंगल कालिंदी, इचागढ़ से सविता महतो, चाईबासा सीट से दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पूर्ति, खरसावां से दशरथ गगरई और तमाड़ सीट से विकास मुंडा, तोरपा से संदीप गुड़िया, गुमला से भूषण तिर्की, लातेहार से वैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर, जमुआ से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव और धनवार से निजामुद्दीन अंसारी प्रत्याशी हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम