हालात

झारखंडः हजारीबाग के गांव में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में समूह में रहने की सलाह दी गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड स्थित गोंदवार गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर छह लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार रात करीब एक से दो बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हाथियों ने कच्चे मकानों को निशाना बनाते हुए घरों की दीवारें और दरवाजे तोड़ डाले। इस हमले से पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। इसी दौरान हाथियों ने छह लोगों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान सूरज भुईयां (55), उनकी पतोहू सुमन देवी (25), सुमन के दो छोटे बच्चों और मंगरा भुईयां (58) एवं धनेश्वर राम (करीब 55) के रूप में की गई है।

Published: undefined

बताया गया कि सूरज भुईयां का परिवार एक ही घर में सो रहा था, जिन्हें हाथियों के हमले के दौरान भागने का मौका नहीं मिला। घटना के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, बर्तन बजाकर और टॉर्च की रोशनी दिखाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन झुंड देर तक गांव में उत्पात मचाता रहा। काफी मशक्कत के बाद हाथी जंगल की ओर लौटे। इसके बाद गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में समूह में रहने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले करीब 45 दिनों में राज्य में हाथियों के हमलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • राजस्थान के भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, शराब समझकर बर्तन धोने का केमिकल पीया, तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

  • ,
  • 'मैं अब बदला हुआ इंसान हूं, चौबीसों घंटे मजाक नहीं करता', नामीबिया से मैच के बाद क्यों भड़के ईशान किशन?

  • ,
  • 'मोदी-पुरी शर्म करो...' संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, लोकसभा 9 मार्च तक स्थगित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की उठाई मांग, लोकसभा 9 मार्च तक स्थगित

  • ,
  • रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में किया बड़ा खुलासा