हालात

झारखंडः बूढ़ा पहाड़ से भागे नक्सलियों ने जंगल में बिछाई लैडमाइन, 22 केन बम सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गढ़वा जिले में बूढ़ा पहाड़ इलाके के तिलइया और झंडी गांव के पास सुरक्षा बलों ने जंगल में ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को 22 केन बम समेत 7 वायरलेस सेट, 9 आईडी मैकेनिज्म, हैंड ग्रेनेड, गोली का जखीरा सहित नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कई सामान बरामद किए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की जोरदार दबिश की वजह से नक्सलियों ने झारखंड में अपने सबसे बड़े गढ़ बूढ़ा पहाड़ को खाली तो जरूर कर दिया, लेकिन उन्होंने जंगल में 20 किलोमीटर से भी अधिक दायरे में जगह-जगह पर जमीन के नीचे लैंडमाइन बिछा रखी है। सुरक्षा बल अब जमीन के भीतर बिछाई गई बारूदी सुरंगों और आईईडी को नाकाम करने के अभियान में जुटे हैं।

गढ़वा जिले के जंगल में अभियान के दौरान बड़ी सफलता

गढ़वा जिला अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ इलाके के तिलइया और झंडी गांव के पास सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को 22 केन बम समेत सात वायरलेस सेट, 9 आईडी मैकेनिज्म, हैंड ग्रेनेड, गोली का जखीरा सहित नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कई सामान बरामद किए।

पुलिस को नुकसान पहुंचाने की थी बड़ी साजिश

एंटी नक्सल अभियान की अगुवाई कर रहे कोबरा बटालियन के कमांडेंट जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ये विस्फोटक पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाकर रखा गये थे। इसके पहले बीते शनिवार को भी भंडरिया थाना क्षेत्र से छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर तीन आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

लातेहार से पांच लाख का इनामी कमांडर गिरफ्तार

इधर, लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की दामोदर घाटी के अमित पासी के घर से लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठ टीपीसी के पांच लाख के इनामी कमांडर राकेश गंझू उर्फ़ विराज और उसकी सहयोगी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी आंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान यह सफलता हासिल हुई।

राकेश गंझू चतरा जिला के कारीमंदर का रहने वाला है। वह प्रतिबंधित टीपीसी नक्सली संगठन में जोनल कमांडर की हैसियत में है। उसके दस्ते ने चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में दो दर्जन से भी ज्यादा वारदात अंजाम दिया है। वह पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड था और इसी कारण उसके ऊपर 5 लाख रुपये का ईनाम रखा गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की