हालात

माली में फंसे झारखंड के सभी मजदूरों की होगी घर वापसी, 3 और 6 फरवरी को रांची पहुंचेंगे 14 लोग

विदेशी धरती पर फंसे इन मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार और झारखंड सरकार से अपने घर वापसी की गुहार लगाई थी। हेमंत सोरेन सरकार ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप की अपील की थी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

झारखंड सरकार और विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अफ्रीकी देश माली में फंसे राज्य के 33 मजदूरों की घर वापसी की राह साफ हो गई है। माली स्थित भारतीय दूतावास की कोशिशों के बाद के एंड पी कंपनी ने उनकी वापसी की व्यवस्था की है। 3 फरवरी को 7 मजदूर माली की राजधानी बमाको से वाया नई दिल्ली रांची पहुंचेंगे। इसी तरह 6 फरवरी को 7 अन्य श्रमिक रांची लौटेंगे।

इन मजदूरों को आंध्र प्रदेश की एक ब्रोकर कंपनी के जरिए इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन से जुड़े काम के लिए माली ले जाया गया था। वहां 4 महीने तक काम करने के बाद भी इन्हें वादे के अनुसार वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इन मजदूरों के साथ केएसपी नामक एक बिचौलिया भी माली गया था, लेकिन पिछले हफ्ते वह इन्हें छोड़कर भारत लौट आया। इसके बाद वहां रह रहे मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार और झारखंड सरकार से अपने घर वापसी की गुहार लगाई थी। हेमंत सोरेन सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप की अपील की थी।

माली स्थित भारतीय राजदूत अंजनी कुमार ने यह मामला संज्ञान में आते ही इन मजदूरों से काम ले रही कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भी हस्तक्षेप किया। बीते 18 जनवरी को कंपनी के अधिकारियों और मजदूरों के बीच भारतीय दूतावास की अध्यक्षता में माली की राजधानी बमाको में हुई बैठक में सभी के बकाया वेतन के भुगतान पर सहमति बनी।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि वह लगातार माली स्थित भारतीय दूतावास के सम्पर्क में हैं। माली में रह रहे झारखंड के सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें भोजन-आवास सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। सभी श्रमिकों की क्रमवार वापसी होगी। माली में भारतीय राजदूत अंजनी कुमार ने भी कहा है कि मजदूरों और उनके परिजनों को अब किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Feb 2022, 3:28 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?