हालात

'मेरे हाथ में थमाया गया झुंझुना', काफिले पर हमले के बाद प्रेस से मुखातिब हुए उपेंद्र कुशवाहा, CM नीतीश का लिया नाम

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाद में पता चला कि संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे बनाया गया तो सीधे तौर पर एक झुंझुना मेरे हाथ में थमाया गया है। मैं अध्यक्ष बन गया पर सदस्यों को भी मनोनीत नहीं कर सकता, इसका क्या अर्थ है? मुझसे कभी कोई सुझाव नहीं मांगा गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के भोजपुर में अपने काफिले पर हुए हमले के बाद आज पटना में जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहान ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कई आरोप भी लगाए।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा आए तो हमने उन्हें इज्जत दी और वे मुझसे स्नेह करते हैं। संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे जरूर बनाया गया। तब मुझे भी लगता था मुझे उन दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिलेगा। मैं कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा कर पाउंगा। लेकिन बाद में पता चला कि संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे बनाया गया तो सीधे तौर पर एक झुंझुना मेरे हाथ में थमाया गया है। मैं अध्यक्ष बन गया पर सदस्यों को भी मनोनीत नहीं कर सकता, इसका क्या अर्थ है? मुझसे कभी कोई सुझाव नहीं मांगा गया।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे एक लॉलीपॉप थमाया गया। राज्य सभा की सदस्यता छोड़ने में मुझे एक पल का भी मलाल नहीं होता है, भारत सरकार में मंत्री पद को छोड़ते हुए एक पल का मलाल नहीं होता है तो एमएलसीकौन सी बड़ी चीज है। मुख्यमंत्री  या पार्टी चाहे तो एमएलली वापस ले सकते हैं।”

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को बताया था कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिले में शामिल उनकी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। लोगों ने गाड़ी पर पत्थर फेंका। सुरक्षा कर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Jan 2023, 12:46 PM IST

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला