हालात

CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जिशान अयूब की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- मैं हिंदू हूं और शर्मिंदा हूं

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के समर्थन में फिल्म अभिनेता जीशान अयूब की पत्नी और डॉयरेक्टर-एक्टर रसिका अगाशे ने कहा कि मैं हिन्दू हूं और शर्मिंदा हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सीएए के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी तरह का प्रदर्शन कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में भी हो रहा है। जहां बुधवार की रात में फिल्म अभिनेता जीशान अयूब की पत्नी डॉयरेक्टर-एक्टर रसिका अगाशे पहुंची और उन्होंने कहा प्रदर्शनकारियों को समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जीशान अयूब की बीवी हूं, मैं हिन्दू हूं और शर्मिंदा हूं।

टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, रसिका ने कहा, “मैं मोहम्मद जीशान अयूब की बीबी हूं। मैं हिंदू हूं। और एक कविता है: ‘मैं हिंदू हूं और शर्मिंदा हूं।’ मैं यहां पर ये बिल्कुल कहना चाहूंगी कि एक हिंदू राष्ट्र में, हिंदू राष्ट्र जैसा कहा जा रहा है, उस में हम जैसे हिंदू शर्मिंदा हैं कि यहां पर ऐसे बैठना पड़ रहा है सिर्फ एक धर्म के लोगों को।”

पार्क सर्कस मैदान में मौजूद महिलाओं के साहस को सलाम करते हुए रासिका ने कहा, “अब तक हम ये कहते थे सेना वहां पर खड़ी है, इसलिए हिंदुस्तान आराम की नींद सोता है। मैं कहती हूं कि देश में हर जगह पर आप लोग इस तरह से बैठे हुए हैं, इसलिए सेक्युलर भारत चैन की नींद ले सकता है।”

गौतरलब है कि सबसे पहले सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग में शुरु हुआ था। वहां पर भारी संख्या में महिलाएं पिछले 2 महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं पिछले दो दिनों से सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार प्रदर्शनकारी महिलाओं से बात करने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं। आज भी दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए वार्ताकार पहुंचने वाले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश