हालात

जो बिडेन ने तैयार की कैबिनेट, एंटनी ब्लिंकन होंगे अगले अमेरिकी विदेश मंत्री, जॉन कैरी होंगे विशेष दूत

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने शासन के लिए मंत्रियों की नियुक्ति शुरु कर दी है। इस क्रम में एंटनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री बनाए जाने की खबर है। वहीं जॉन कैरी को क्लाइमेट चेंज पर विशेष दूत बनाया जा सकता है।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन अपनी कैबिनेट में होने वाली नियुक्तियों की जल्द ही घोषणा करेंगे और इससे पहले यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। 58 वर्षीय ब्लिंकेन ने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के तौर पर कार्य किया है। वह बाइडन के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए एक विदेश नीति सलाहकार भी हैं।

यह खबर ऐसे समय पर आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में अपनी हार को स्वीकार करने से मना कर दिया है। उन्होंने बिडेन और उनकी पार्टी पर चुनावी गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया है। अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन को पूर्ण बहुमत मिला है।

न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिडेन ने पहले से विदेश मंत्री के लिए एंटनी ब्लिंकेन को चुनाव कर लिया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिडेन की कैबिनेट में किसे कौन सा पद मिलेगा, इसकी पहली घोषणा 24 नवंबर यानी मंगलवार यानी आज होने की उम्मीद है।

बिडेन के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लैन ने रविवार को एबीसी न्यूज को बताया कि इस सप्ताह मंगलवार को राष्ट्रपति की कैबिनेट की नियुक्तियों के बारे में पहली घोषणा की जाएगी। यानी बिडेन कैबिनेट के शुरुआती मंत्रियों के बारे में मंगलवार को घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के बाद, बिडेन ने वादा किया है कि उनका मंत्रिमंडल अमेरिका की तरह दिखेगा और देश के आधुनिक राजनीतिक इतिहास में सबसे विविध होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय-उज्जैन में मंदिर में भगदड़, तारापीठ में होटल में लगी आग, 14 से ज्यादा लोगों की मौत

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत