हालात

बेलारूस में कैथल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाई शव वापस लाए जाने की गुहार, एजेंट की भूमिका पर शक

परिवार का आरोप है कि एजेंट और उनके सहयोगियों ने विशाल की जान के साथ खिलवाड़ किया। उन्हें शक है कि विशाल की मौत के पीछे एजेंट की भूमिका है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हरियाणा के कैथल के एक युवक की मौत बेलारूस में हो गई है। इस मामले में युवक के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से शव स्वदेश वापस लाने की अपील की है। पूरा मामला कैथल के बंदराना गांव का है।

युवक की मौत के मामले में 22 अगस्त को बेलारूस के दूतावास से सूचना मिली थी। सूचित किया था कि विशाल नाम के युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। युवक का शव बेलारूस में ही है। जिसके बाद दूतावास ने परिवार को सूचना दी कि यदि शव को वापस नहीं मंगवाया गया, तो बेलारूस सरकार शव का अंतिम संस्कार कर देगी। इसके बाद, स्थानीय पुलिस ने विशाल के घर जाकर इस बात की पुष्टि की कि वह इसी गांव का निवासी है।

इसके बाद परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि विशाल के शव को वापस लाया जाए और उसकी मौत की जांच की जाए। परिजनों का कहना है कि विशाल ने 6 अगस्त को फोन किया था और बताया था कि उसकी टांग में चोट लगी है और वह भारत वापस आना चाहता है। उसने अपने एजेंट से उसे वापस भारत भेजने की अपील भी की थी। हालांकि, एजेंट ने ऐसा नहीं किया और 7 अगस्त से परिवार का संपर्क भी युवक से नहीं हो पाया।

कैथल के एसपी राजेश कालिया के मुताबिक, “मुझे इस बात की सूचना मिली थी कि हमारे जिले के एक गांव के लड़के की कहीं विदेश से लौटते हुए मृत्यु हुई थी। इसके संबंध में कई लोगों ने मुझसे मुलाकात भी की थी। वह व्यक्ति एजेंट के माध्यम से विदेश गया था, तो यह बात जांच का विषय है कि एजेंट ने कैसे और किन परिस्थितियों में उसे विदेश भेजा। लोगों का भी कहना है कि उन्हें एजेंट पर शक है। मैने संबंधित एसओ को कार्रवाई के निर्देश दे दिए है। इस संबंध में जो भी लीगल ऐक्शन होगा वह लिया जाएगा।”

परिवार का आरोप है कि एजेंट और उनके सहयोगियों ने विशाल की जान के साथ खिलवाड़ किया। उन्हें शक है कि विशाल की मौत के पीछे एजेंट की भूमिका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे