हालात

कमलनाथ का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा- हमारा मुकाबला BJP के धनबल, प्रशासनिक दबाव और संगठन से है

बीजेपी की सियासी रणनीति का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ध्यान मोड़ने की राजनीति करती है। पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े, जनता त्रस्त है तो यह चंदे की तरफ जनता का ध्यान मोड़ने में लग गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि "हमारा मुकाबला बीजेपी के धनबल, प्रशासनिक दबाव और संगठन से है।" राजधानी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में कमल नाथ ने कहा कि आज किसी भी चुनाव में जीतने और हारने के पीछे महिलाएं ही निर्णायक हैं, क्योंकि आज महिलाएं बहुत सक्रिय हैं। 10 साल पहले की राजनीति और आज की राजनीति बहुत बदल गई है, आज समय ने राजनीति को भी परिवर्तित कर दिया है।

Published: undefined

कमल नाथ ने आगे कहा, "हमें एक नये नजरिये से महिला कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की जरूरत है। आज महंगाई से, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान हैं। कृषि क्षेत्र की बात करें, महिलाओं पर अत्याचार की बात करें, सभी दुखी हैं। बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय करें और मजबूत संगठन बनाएं। हर विधानसभा के बूथों पर महिला कांग्रेस का मजबूत संगठन होना चहिए।"

बीजेपी के संगठन की चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा, "हमारी लड़ाई आज बीजेपी के धनबल, प्रशासनिक दबाव और संगठन से है। प्रशासन विधायकों से नहीं, महिलाओं से डरता है। हमें सच्चाई के लिए, न्याय के लिए आक्रामक होने की जरूरत है।"

Published: undefined

बीजेपी की सियासी रणनीति का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ध्यान मोड़ने की राजनीति करती है। पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े, जनता त्रस्त है तो यह चंदे की तरफ जनता का ध्यान मोड़ने में लग गए हैं।

कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "2014 में मोदी कितने बड़े-बड़े सपने दिखाते थे, किसानों की खुशहाली, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करते थे, लेकिन 2019 में उन्होंने ये सब बातें न करके शहीदों के नाम पर वोट मांगा। आज न ये किसान की बात करते हैं, न युवा की बात करते हैं, आज ये ध्यान मोड़ने के लिए पाकिस्तान की, राष्ट्रवाद की बात करते हैं।"

Published: undefined

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कमल नाथ ने आह्वान किया कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की महिलाओं को यह सच्चाई समझाएं। महिलाओं को समझाइए कि आप भले ही हमारा साथ मत दें, कांग्रेस का साथ मत दें, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर दें। हमें सच्चाई के इस संदेश को लोगों तक पहुंचाना है, भाजपा की हकीकत महिलाओं को बताएं, सच्चाई का साथ देने की अपील करें।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए महिला कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। आठ मार्च महिला दिवस को कांग्रेस एक बड़ा महिला अधिवेशन करेगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined