हालात

मध्य प्रदेश विधानसभा में कमलनाथ होंगे नेता विपक्ष, कांग्रेस ने विधानसभा को भेजा पत्र

कांग्रेस की ओर से विधानसभा के प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि सदन में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष का दायित्व कमलनाथ को दिया गया है। लिहाजा, विधायक दल के नेता के नाते कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष बनने संबंधी समस्त कार्यवाही जल्दी पूरी की जाए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ होंगे। इस आशय का पत्र कांग्रेस की प्रदेश इकाई की ओर से विधानसभा के प्रमुख सचिव को भेजा गया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर ने बताया कि विधानसभा के प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि विधानसभा में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष का दायित्व कमलनाथ को दिया गया है। लिहाजा, विधायक दल के नेता के नाते सदन में कमल नाथ के नेता प्रतिपक्ष बनने संबंधी समस्त कार्यवाही जल्दी पूरी की जाए।

Published: undefined

गौरतलब है कि 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद राज्य में बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाली। लेकिन इस दौरान कांग्रेस की ओर से विधानसभा में किसी को भी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। अब कमलनाथ के पास प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी रहेगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान