हालात

कमलेश हत्याकांड में खुलासे का दावा, गुजरात में 3 गिरफ्तार, लेकिन सीसीटीवी में दिखे हत्यारों पर सस्पेंस बरकरार

लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के तार गुजरात से जुड़े हैं। वहीं गुजरात एटीएस के डीआईजी के मुताबिक तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई खुलासे किए हैं। ओपी सिंह के मुताबिक, इस हत्याकांड का तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। इस हत्या के पीछे कमलेश तिवारी का 2015 का भड़काऊ भाषण था। उन्होंने बताया कि मिठाई के डिब्बा आरोपियों को पकड़ने में सुराग बना। डीजीपी ने कहा कि सूरत में हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है। इनके नाम हैं, रशीद अहमद पठान, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान। वहीं गुजरात एटीएस के डीआईजी के मुताबिक तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

डीजीपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच से ये जानकारी सामने आई है कि 2015 के बयान के कारण इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें किसी आतंकी संगठन की संलिप्तता के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।

इससे पहले शनिवार सुबह को इस हत्याकांड में इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को कटघर थाना क्षेत्र में आउटर पर रुकवाकर तलाशी। यहां पर एसटीएफ, रामपुर और मुरादाबाद पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग की और चार-पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की गई है, लेकिन कोई भी जानाकारी सामाने नहीं आई है।

वहीं इस हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सिपाही आपका, एसओ आपका, सीओ आपका, एसपी आपका, एसएसपी आपका, डीआईजी आपका, आईजी आपका, डीआईजी आपका, फिर भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े कमलेश तिवारी की हत्या। सीएम योगी जवाब दें।”

बता दें कि शुक्रवार को कमलेश तिवारी की यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मौके से एक रिवाल्वर भी मिली थी। इस बीच सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर हत्यारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल सूबे की राजनीति गर्म है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। आज कमलेश का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में होगा।

इसे भी पढ़ें: कमलेश तिवारी की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी, कहा- CM योगी के आने पर ही होगा अंतिम संस्कार

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Oct 2019, 1:21 PM IST

  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा