
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। बदसलूकी की घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई। कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक, कंगना बीजेपी मीटिंग में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली आ रही थीं। जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी, इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
कंगना ने महिला गार्ड के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined