हालात

कर्नाटकः पार्टी में घमासान के बीच BJP ने बनाई दो चुनाव समिति, सीएम बोम्मई को दी अभियान की जिम्मेदारी

कुल 25 नेताओं वाली चुनाव अभियान समिति का चैयरमैन राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बनाया गया है। कर्नाटक में बीजेपी के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, सदानंद गौड़ा एवं जगदीश शेट्टार को भी इसमें जगह दी गई है।

फाइल फोटोः ANI
फाइल फोटोः ANI 

कर्नाटक में पार्टी में मचे घमासान से परेशान बीजेपी आलाकमान ने दोनों गुटों को तवज्जो देते हुए आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति और चुनाव प्रबंधक समिति का गठन कर दिया है। आलाकमान ने 25 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की कमान राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को सौंपी है, तो वहीं 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधक समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बनाया है।

Published: undefined

बीजेपी आलाकमान ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। 25 नेताओं वाली इस समिति का चैयरमैन राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बनाया गया है। कर्नाटक के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, सदानंद गौड़ा एवं जगदीश शेट्टार को भी इसमें जगह दी गई है।

Published: undefined

इसके अलावा कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, शोभा करंदलाजे, ए नारायणस्वामी और बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र सहित कई सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और राज्य सरकार के मंत्रियों को इस समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

Published: undefined

वहीं पार्टी आलाकमान ने अलग से 14 नेताओं की एक चुनाव प्रबंधक समिति का भी गठन किया है, जिसका संयोजक केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बनाया गया है। इस समिति में केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा के साथ-साथ राज्य बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारियों और बोम्मई सरकार के मंत्री को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- गाजा पर चुप्पी समझ से परे, भारत अपने पुराने सहयोगियों से भी हुआ दूर

  • ,
  • चंदा चोरी: चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस, VHP ने भी किया इनकार, अधिकारियों का दावा- दबाव अब भी बरकरार

  • ,
  • अडानी को US कोर्ट से झटका: जज ने न्याय विभाग से केस वापस लेने का कारण बताने को कहा, मामला तुरंत बंद करने से इनकार

  • ,
  • केतन मर्डर केस: 'अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते', पुलिस से सिया के भाई

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे