
कर्नाटक में आज कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में आयोजित एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डी के शिवकुमार ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Published: undefined
डीके शिवकुमार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने शिवकुमार मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद कांग्रेस विधायकों-- के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा कांग्रेस विधायकों सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियंक खड़गे और यू टी खादर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बिरथी सुरेश और डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।
Published: undefined
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ पूर्व सीएम सिद्दारमैय्या समेत कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने सभी नेताओं का मंच पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
Published: undefined
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया। सिद्धरमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद बीते 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके इस कदम से दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार के लिए यह पद ग्रहण करने का रास्ता साफ हुआ।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined