हालात

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने कहा, कार्यकर्ता और शुभचिंतक एग्जिट पोल की ना करें चिंता, हम लौट रहे हैं वापस

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया अपनी पार्टी की सरकार बनने को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों पर ध्यान ना दें यह अगले 2 दिन तक मनोरंजन का जरिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य में अपनी पार्टी की सरकार बनने को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से एग्जिट पोल के नतीजों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है।सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल अगले दो दिन तक मनोरंजन का जरिया है।

उन्होंने आगे लिखा, “सभी पोल का औसत निकालना ठीक उसी तरह है जैसे एक आदमी नदी पार कर रहा है और उसने सांख्यिकी के जानकार पर भरोसा कर लिया है, जिसने औसत निकाल कर यह बताया कि नदी की गहराई 4 फीट है। कृपया औसत नोट कर लीजिए, 6 + 4 + 2 = 4...6 फीट पर आप डूब जाएंगे।”

सिद्धारमैया ने कहा, “इसलिए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से कहना चाहूंगा कि वे एग्जिट पोल की चिंता ना करें, आराम करें और वीकेंड का मजा लें, हम वापस आ रहे हैं।”

इससे पहले शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों पर सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 6 महीने से कह रहा हूं राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी