हालात

कर्नाटक चुनाव: BJP में भगदड़ जारी! टिकट नहीं मिलने पर एक और विधायक ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

कर्नाटक में मतदान से पहले ही बीजेपी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। पार्टी के नेताओं में भारी असंतोष देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में बीजेपी के कुछ और नेता पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दें तो इसमें को अचरज की बात नहीं होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में भगदड़ जारी है। एक और विधायक ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने के बाद कर्नाटक के मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट नहीं मिलने पर विधायक एमपी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं आज अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

इससे पहले बुधवार को कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के बाद विधान परिषद सदस्य और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।”

सावदी के इस्तीफे पर बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि हमने उन्हें सब कुछ दे दिया है (कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी)। मुझे नहीं पता कि वह दुखी क्यों हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। मैंने कल उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की लेकिन मैं उनसे संपर्क नहीं हो सका।”

कर्नाटक में मतदान से पहले ही बीजेपी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। पार्टी के नेताओं में भारी असंतोष देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में बीजेपी के कुछ और नेता पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दें तो इसमें को अचरज की बात नहीं होगी। बीजेपी को अपने मौजूदा विधायकों पर शायद भरोसा नहीं है। यही वजह है कि कई मौजूदा विधायकों का पार्टी ने टिकट काट दिया है। ऐसे पार्टी के कई नेता बगावत पर उतर आए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

  • ,
  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार