
कर्नाटक की बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की कुर्सी पर जारी संकट के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने दावा किया है कि लिंगायत समुदाय के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। शिवकुमार के इस दावे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
Published: undefined
कलबुर्गी में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार और उनके साथ मौजूद क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर खंड्रे और एम.बी. पाटिल ने कहा कि इस क्षेत्र के अधिकांश लिंगायत नेता बीजेपी के हैं और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से संकेत दिया कि बीजेपी के ये विधायक उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
Published: undefined
डी के शिवकुमार ने आगे कहा कि कर्नाटक में बीजेपी को लगता है कि लिंगायत समुदाय पर उसकी पूरी पकड़ है, लेकिन, कांग्रेस पार्टी के पास समुदाय के बड़े नेता हैं जो कांग्रेस पार्टी के प्रति समुदाय का विश्वास जीत सकते हैं। साथ ही शिवकुमार ने बीजेपी सरकार में जारी संकट पर कहा कि बीजेपी सरकार पिछले एक साल से अस्थिर है और इसका असर प्रशासन पर पड़ रहा है।
Published: undefined
बता दें कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार के मुखिया बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी खतरे में है। भले कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भले दावा कर रहे हों कि सब कुछ ठीक है, लेकिन चर्चा है कि उनके 'जाने' की पटकथा बीजेपी में लिखी जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी आलाकमान ने येदियुरप्पा को एक स्पष्ट संदेश में पद छोड़ने को कह दिया है। फिलहाल येदियुरप्पा दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined